दिल्ली:केजरीवाल सरकार नए साल में देगी दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा,450 तरह के मेडिकल टेस्ट होंगे मुफ्त।

नए साल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों बड़ा तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ विभाग के बेहद अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब राजधानी दिल्ली में एक जनवरी से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त होंगे। केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल में यह टेस्ट मुफ्त होंगे। अभी तक 212 तरह के टेस्ट मुफ्त हो रहे हैं। इस योजना का लाभ दिल्ली के सभी नागरिकों को मिलेगा।

हमारा मिशन: सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा प्रदान करना-केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि हमारा मिशन है सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा प्रदान करना है, चाहे किसी की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। हेल्थकेयर भी महंगा हो गया है। बहुत से लोग निजी स्वास्थ्य सेवा का खर्च नहीं उठा सकते। दिल्ली सरकार के इस फैसले से ऐसे सभी लोगों को मदद मिलेगी।

और पढ़े  दिल्ली में इमारत ढही- पांच मंजिला इमारत गिरी, हादसे में 6 की मौत, न्यायिक जांच के आदेश
  • Related Posts

    दिल्ली हॉस्टल हादसे पर दिल्ली HC सख्त,कहा- जिम्मेदारी से नहीं बच सकते अधिकारी, दिए सुरक्षा जांच के निर्देश

    सत्य निकेतन में 5 मंजिला पीजी इमारत गिरने की घटना पर हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई है। सोमवार को चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार…

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा- छात्रों की आवासीय सुविधाओं पर चल रही उच्चस्तरीय बैठक खत्म, जानें…

    दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत…