श्रद्धा हत्याकांड:श्रद्धा हत्याकांड में अब तक का बड़ा खुलासा,जंगल से मिलीं हड्डियों का पिता के DNA से हुआ मिलान

मुंबई

श्रद्धा के पिता के डीएनए सैंपल का बरामद हड्डियों से मिलान हो गया है। सीएफएसएल रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। महरौली और गुरुग्राम के जंगल से मिलीं हड्डियां श्रद्धा की ही थी। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की निशानदेही पर महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से दिल्ली पुलिस ने यह हड्डियां बरामद की थीं। इसके बाद सैंपलों को सीएफएसएल लैब भेजा गया था। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार, 26 नवंबर को ही खुलासा हुआ था कि जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के डीएनए से टाइल्स पर मिले खून और हड्डियों के नमूने का मिलान हो गया था। जानकारी के अनुसार, पुलिस के द्वारा जमा किए एग्जाबिट की शुरुआती जांच में श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि हुई थी। आपको बता दें कि दिल्ली के महरौली में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर ही जंगलों से हड्डियां बरामद की थीं। पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।<strong>श्रद्धा हत्याकांड:श्रद्धा हत्याकांड में अब तक का बड़ा खुलासा,जंगल से मिलीं हड्डियों का पिता के DNA से हुआ मिलान</strong>
आफताब के निशानदेही पर छतरपुर और महरौली के जंगल से 13 से ज्यादा हड्डियां बरामद हुई हैं। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा और 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े को पुलिस ने जांच के लिए CFSL लैब भेजा था। इसके साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल लेकर मिलान के लिए भेजा था। पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था।
आपको बता दें कि 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा। शव के चापड़ से करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता था।

और पढ़े  विजयादशमी आज: दिल्ली में दशहरे पर कड़ा पहरा, खुफिया विभाग से लेकर फायर सर्विस तक अलर्ट, 2 हजार जवान तैनात
  • Related Posts

    खरगे के बिगड़े बोल: जहरीले सांप से लेकर आतंकवादी तक… कितने विवादों में घिरे कांग्रेस अध्यक्ष? BJP हमलावर

    बिहार के पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। जिस पर सियासी संग्राम छिड़…

    दिल्ली: जामिया प्रशासन की शिकायत पर मसूद और प्रतापगढ़ी समेत 3 सांसदों पर केस, माहौल खराब करने का आरोप

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने तीन सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की शिकायत पर जामिया…