India China Border- भारत के साथ पीएलए सैनिकों की झड़प को लेकर आया चीन का बयान, जानें क्या कहा

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर जहां संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दे दिया है, वहीं अब इस मुद्दे पर चीन की तरफ से भी पहला बयान आया है। चीन ने कहा है कि फिलहाल भारतीय सीमा के पास स्थिति स्थिर है। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा और राज्यसभा में दिए बयान में कहा कि पीएलए ने भारतीय सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सैनिकों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में किसी सैनिक की न तो मृत्यु हुई और न ही कोई घायल हुआ।

दूसरी तरफ चीन की मीडिया में अब तक सैनिकों की झड़प की खबर गायब है। सिर्फ चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार के अंग्रेजी एडिशन के संपादक हू शिजिन का चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शिजिन ने भारत-चीन के सैनिकों की झड़प और किसी की जान न जाने की बात कही है।

और पढ़े  चांदी-चांदी: अगली दिवाली तक 71% तक बढ़ सकती हैं कीमतें
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…