Delhi MCD Election- सत्येंद्र जैन की तेल – मालिश वाली वीडियो ने बदल दिए समीकरण,इन 3 वार्ड पर भाजपा की जीत

Delhi MCD Election- सत्येंद्र जैन की तेल – मालिश वाली वीडियो ने बदल दिए समीकरण,इन 3 वार्ड पर भाजपा की जीत

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से विधायक हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला शकूर बस्ती सबसे ज्यादा चर्चित इलाकों में शामिल रहा। यहां तीनों वार्डों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर आप नेता को तगड़ा झटका दिया है। शकूर बस्ती के सरस्वती वार्ड नंबर 58 से शिखा भारद्वाज गुप्ता ने जीत दर्ज की है। वहीं पश्चिम विहार वार्ड नंबर 59 से विनीत वोहरा ने तो रानीबाग वार्ड नंबर 60 से ज्योति अग्रवाल से जीत दर्ज की है।

माना जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का हाल ही में वायरल हुआ मालिश कराते हुए उनका वीडियो इसमें निर्णायक साबित हुआ है। तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के कई वीडियो वायरल हुए थे। किसी वीडियो में वे अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद कैदी से मालिश कराते हुए नजर आ रहे हैं तो एक वीडियो में कई जेल कर्मी उनके कमरे की सफाई करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में निलंबित चल रहे तिहाड़ के जेल अधीक्षक जैन की सेल के अंदर उनसे मिलते नजर आ रहे हैं।

और पढ़े  खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार
  • Related Posts

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…