COVID-19 virus Man-MadE: बड़ा खुलासा- जानलेवा कोरोना वायरस मानव निर्मित था,वुहान लैब के पूर्व वैज्ञानिक ने कहा….

Spread the love

COVID-19 virus Man-MadE: बड़ा खुलासा- जानलेवा कोरोना वायरस मानव निर्मित था,वुहान लैब के पूर्व वैज्ञानिक ने कहा….

कोरोना महामारी फैलाने वाले कोविड-19 वायरस के मानव निर्मित होने को लेकर शुरू से की जा रही आशंका सच साबित होती नजर आ रही हैं। अब चीन की वुहान लैब में काम कर चुके एक वैज्ञानिक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि COVID-19 वायरस मानव निर्मित था। उधर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

चीन के वुहान की विवादित लैब के अमेरिकी वैज्ञानिक ने दावा किया है कि कोविड-19 एक मानव निर्मित वायरस था और यह इसी लैब से लीक हुआ था। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ में अमेरिका स्थित शोधकर्ता एंड्रयू हफ के बयान के हवाले से बताया कि दो साल पहले वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) से कोविड लीक हुआ था। यह लैब चीन सरकार द्वारा संचालित और वित्त पोषित है।

‘द ट्रुथ अबाउट वुहान’ में खुलासा
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी विशेषज्ञ एंड्रयू हफ ने अपनी नई किताब ‘द ट्रुथ अबाउट वुहान’ में यह दावा किया है। हफ का दावा है कि यह महामारी अमेरिकी सरकार के चीन में कोरोना वायरस रिसर्च की फंडिंग के कारण हुई थी। हफ की किताब के कुछ अंश ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ में प्रकाशित किए गए हैं। वे न्यूयॉर्क स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन इकोहेल्थ एलायंस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। यह एनजीओ संक्रामक रोगों का अध्ययन करता है। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि चीन के गेन-ऑफ-फंक्शन प्रयोग पूरी सुरक्षा के साथ नहीं किए गए, जिसके कारण वुहान लैब में रिसाव हुआ।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट- तेल डिपो के बाद गैस संयंत्रों पर अमेरिका ने किया हमला, ईरानी महिला फुटबॉल टीम लौटी देश

शोधार्थी एंड्रयू हफ ने ताजा पुस्तक में दावा किया है कि इस लैब में उचित जैव सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन के इंतजाम नहीं थे। इसी वजह से वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में की प्रयोगशाला से कोविड वायरस का रिसाव हुआ।


Spread the love
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *