Election Live:चुनाव आयोग से की सपा नेता ने शिकायत, मारपीट का लगाया आरो

Spread the love

Election Live:चुनाव आयोग से की सपा नेता ने शिकायत, मारपीट का लगाया आरो

यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे

मैनपुरी में मतदान के बीच सपा ने प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है। सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। सपा नेता का आरोप है कि बूथ संख्या 257 और 258 पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं को पीटकर भगा दिया जा रहा है। भाजपा के लोग मतदाताओं को धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

करहल विधानसभा के गांव रामपुरा घिटौली में मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया है। गांव के लोगों ने पुलिस से की शिकायत की है। रसूखदार मतदाताओं को धमकाने का आरोप है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रशासन वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है। रामपुर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा। चुनाव आयोग वोट रोकने पर कार्रवाई करे। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। मैनपुरी प्रशासन पर भी अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए।


Spread the love
और पढ़े  26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *