जकनपुर नेपाल द्वारा आज होगा कारसेवकपुरम् में ढाई लाख पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक।

जकनपुर नेपाल द्वारा आज होगा कारसेवकपुरम् में ढाई लाख पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक।

श्री मानस कथा बोल बंम परिवार संस्था जकनपुर नेपाल द्वारा सोमवार पाच दिसंबर को कारसेवकपुरम् में ढाई लाख पार्थिव शिवलिंग का दोपहर एक बजे से पाच बजे तक होगाअभिषेक।
नेपाल जनकपुर से एक पचास सदस्यों को लेकर अयोध्या के कारसेवकपुरम् पहुचे मानस कथा बोल बंम परिवार के अध्यक्ष लल्लन ठाकुर के अनुसार जनकपुर और अयोध्या का संबंध और भी प्रांगण और मजबूत हो मधुरता और आत्मीयता से परिपूर्ण हो इसी उद्देश्य को लेकर यह यात्रा आई है।
हमारा संबंध तो त्रेतायुग से है,हम मां जानकी के भक्त हैं और राम जी के चरणों में समर्पित होने आये हैं।
उन्होंने बताया जनकपुर धाम तथा आसपास के धार्मिक स्थलों से रज लेकर अयोध्या पहुंचे हैं सोमवार को एक बजे दोपहर से इस रज के द्वारा ढाई लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उस पर अभिषेक किया जाएगा।
इस का उद्देश्य सामाजिक समन्वय भारत नेपाल अयोध्या जनकपुर का संबंध और भी मजबूत हो, साथ ही अयोध्या में निर्माण हो रहे भव्य और दिव्य मंदिर में किसी भी प्रकार का भविष्य में बाधा ना आए।
उन्हों ने अयोध्या धाम के संतो भक्तों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निवेदन करते हुये कहा हम आप के हैं,आप हमारे हैं,और दोनो सियाराम जी के हैं।

और पढ़े  अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास
  • Related Posts

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…

    यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम

    उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,…