Rampur: आजम खान फिर एक बार मुश्किल में फसे,दर्ज हुआ एक और मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

यूपी में समाजवादी पार्टी के कद्दवार नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आजम खान के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि रामपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की। साथ ही चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।
मिली जानकारी के मुताबिक गंज थाने में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। उनका बयान सभी महिलाओं का अपमान है। सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। जनता के बीच जाकर उनसे अपने रिश्ते और जनता के लिए किये गये कामों को गिना रहे हैं।

इसी कड़ी में एक जनसभा में आजम खान ने कहा कि जो आज तुम्हारे और हमारे साथ हुआ है, चार सरकारों में अगर मैंने ऐसा किया होता तो बच्चा मां की कोख से पैदा होने से पहले ये पूछता कि पूछ लो आजम खान से कि कोख से बाहर निकलना है या नहीं। मैं मुजरिम हूं और मुझसे गलती हुई है।


Spread the love
और पढ़े  CM योगी का फैसला:- नेता और अधिकारियों के काफिले अब होंगे आधे, वर्क फ्रॉम होम पर जोर देने का निर्देश
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *