राज्य के दोनों डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री,अखिलेश यादव – 100 MLA लाओ सीएम बनो

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के ये जो दोनों डिप्टी सीएम हैं वो सीएम बनना चाहते हैं। हमने तो उनको खुला ऑफर दिया है कि 100 विधायक ले आओ, हम समर्थन देंगे। सीएम तुम बन जाना। हम बाहर से समर्थन देंगे।

उन्होंने कहा कि एक डिप्टी सीएम की स्थिति यह है कि वो किसी डॉक्टर का तबादला भी नहीं कर सकते हैं। दूसरे डिप्टी सीएम साहब का विभाग बदल दिया गया है। उनको ऐसा विभाग दे दिया गया है, जिसमें बजट ही नहीं है।

अखिलेश यादव रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में गुरुवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब मैं सीएम था तो उस वक्त अभी सीएम की एक फाइल मेरे पास आई थी, जिसमें उनके खिलाफ मुकदमे की सिफारिश की गई थी। मैंने वह फाइल लौटा दी थी। अगर किसी को विश्वास नहीं है तो पूछ लेना उस वक्त के अधिकारियों से। अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग बदले की भावना से काम नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि रामपुर का उपचुनाव एक टेस्ट है। अगर इस टेस्ट में हम पास हो गए तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2027 में प्रदेश में हमारी सरकार होगी। यह सरकार को हिलाने वाला चुनाव है। अखिलेश ने कहा कि ये वोट की ताकत से ही सरकार में आए हैं। हमें इनको वोट की ताकत से बाहर करना है।

और पढ़े  नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर जानलेवा साबित, जलभराव में टूटा स्लैब, नाले में गिरकर एक और इंजीनियर की मौत

उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव नहीं है। इससे पहले हुए चुनावों में हमने देखा है कि कैसे जीते हुए लोगों को हरा दिया गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में हम सरकार में आ रहे थे, लेकिन हमें कैसे हराया गया, इससे आप लोग वाकिफ हो। उन्होंने कहा कि जब आप लोग एकजुट हो जाओगे तो सरकार को झुकना पड़ेगा। हमारे किसान भाई जब एकजुट होकर तीन कृषि कानून के खिलाफ खड़े हो गए तो प्रधानमंत्री को माफी मांगनी पड़ी और कानून वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस डरा रही है। इनसे डरिए मत, उनके वोट का इस्तेमाल कीजिए। हमारे भी अच्छे दिन आएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *