उत्तराखंड : कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची छह हजार पार , प्रदेश में आज भी कोरोना के नए मामले दो हजार के ऊपर। खबर विस्तार से

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 53 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 2991 संक्रमित मिले हैं। मरने वाले मरीजों का आंकड़ा छह हजार पार हो गया है। वहीं, 4854 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

प्रदेश में 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों में 53 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। जबकि अल्मोड़ा व देहरादून जिले में अलग-अलग अस्पतालों ने पूर्व में हुई 13 करोना मरीजों की डेथ ऑडिट रिपोर्ट दी है। इन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में 6073 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वर्तमान में 43520 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 82.84 % और संक्रमण दर 6.95 % दर्ज की गई

और पढ़े  उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…