उत्तराखंड / पौड़ी: अंकिता हत्याकांड- अंकिता को न्याय दिलाने के लिए बिड़ला परिसर के छात्र उतरे सड़कों पर

श्रीनगर में बिड़ला परिसर के छात्र-छात्राओं ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए शहर में रैली निकाली। उन्होंने हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की।बृहस्पतिवार को छात्र संगठन आईसा और एआईडीएसओ सहित अन्य संगठनों के बैनर तले छात्र-छात्राएं और आंदोलनकारी बिड़ला परिसर में एकत्रित हुए। यहां से वह रैली निकालकर गोला पार्क में पहुंचे।

इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि एसआईटी ने अभी तक कोर्ट में इस मामले में कोई सुबूत पेश नहीं किए हैं। सरकार भी कुछ नहीं कर रही है। इसलिए सभी लोग मांग कर रहे हैं कि हाईकोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।

पहले ही दिन से ही देखा जा रहा है कि अंकिता हत्यारों को संरक्षण दिया जा रहा है। सुबूतों को मिटाने काम किया गया है। जिस रिजार्ट में घटना हुई, वहां बुल्डोजर चला दिया गया। जल्दी से जल्दी वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया जाए। इस अवसर पर आईसा नेता शिवानी पांडेय, अंकित उछोली, छात्र संघ उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह, सहसचिव रंजना, छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान, डीएसओ की रेशमा पंवार, कुलदीप, सुमन और बबीता मौजूद रहीं।

और पढ़े  देहरादून- रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…