राम नगरी पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह,हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन।।

राम नगरी पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह,हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन।।

अयोध्या-

<strong>राम नगरी पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह,हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन।।   </strong>
मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह पहुंचे अयोध्या
राम नगरी अयोध्या से है, जहां पर आज मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सपरिवार अयोध्या आकर दर्शन पूजन किए। सर्वप्रथम वे सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और बजरंगबली का दर्शन पूजन किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत राजूदास ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का उन्हें दर्शन पूजन कराया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है, यह बहुत हर्ष की बात है। देश-विदेश में भगवान राम के भक्त हैं। अयोध्या आकर सभी दर्शन पूजन करेंगे। हम भी दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य कर रहे हैं।<strong>राम नगरी पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह,हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन।।   </strong> यह भारत देश वसुधैव कुटुंबकम को साकार कर रहा है। पूरा विश्व एक परिवार है। पूरे विश्व में भगवान राम के भक्त हैं। राम मंदिर बनने के बाद देश-विदेश के भक्त यहां आकर दर्शन पूजन कर सकेंगे। इसके उपरांत राष्ट्र पति पृथ्वीराजसिंह भगवान राम लला मंदिर परिसर पहुंचे। वहां पर जाकर दर्शन पूजन किए।रामलला का जो मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। उसका भी उन्होंने अवलोकन किया। इसके बाद कनक भवन मंदिर का भी उन्होंने दर्शन पूजन किया। बताते चलें कि मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह के आगमन से पूर्व अयोध्या में काफी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।

और पढ़े  भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 23 घायल
  • Related Posts

    UP- डॉक्टरों की लापरवाही की इंतहा, मृत महिला को स्वस्थ बताकर अस्पताल से कर दिया डिस्चार्ज

    बुलंदशहर नगर के भूड़ चौराहा स्थित प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल स्टाफ ने शनिवार दोपहर एक मृत महिला को स्वस्थ बताकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। परिजनों को महिला के मृत होने…

    क्या है ‘हनुमान अंश’ वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत…

    फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच संत बाबा नीम करौली एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए लोगों की दिलचस्पी उस संत के जीवन को जानने में…