रामनगरी अयोध्या मे भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में इन व्यवस्था को लेकर किया गया मंथन ।

रामनगरी अयोध्या मे भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में राम मंदिर निर्माण और राम जन्मभूमि परिसर में यात्री सुविधाओं परिसर की सुविधा को देखते हुए सीवर, विद्युत और पेयजल की व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। वही मंदिर निर्माण समिति की बैठक समाप्त होने के बाद श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 70 एकड़ के परिसर में वर्षा का जल सीवर और नाली इसकी व्यवस्था राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ही करेगा।नगर निगम के नाली और शिविर पर राम जन्मभूमि परिसर का बोझ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम अंदर के सीवर के पानी को 70<strong>रामनगरी अयोध्या मे भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में इन व्यवस्था को लेकर किया गया मंथन । </strong> एकड़ परिसर में ही शुद्धीकरण करेंगे परिसर में दो जगह पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा जो पानी को साफ करके बागवानी और पौधे के सींचने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा इसके अलावा राम जन्मभूमि परिसर में पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था को लेकर भी बैठक में मंथन किया गया है। इंजीनियरों ने बैठक में यह साफ किया कि रामजन्मभूमि परिसर में विद्युत व्यवस्था पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगी उसका नगर निगम पर कोई दबाव नहीं पड़ेगा दो तरीके के व्यवस्थाएं राम जन्मभूमि परिसर में की जाएगी ताकि कभी एक तरफ से विद्युत का बाधित हो तो दूसरी तरफ से लाइट सुचारू रखी जाए।

और पढ़े  UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…