csc – जनसेवा केंद्र में फर्जी आधार कार्ड से वोट बनाने का हुआ भंड़ाफोड़,दर्ज हुआ मालिक के खिलाफ मुकदमा

Spread the love

csc – जनसेवा केंद्र में फर्जी आधार कार्ड से वोट बनाने का हुआ भंड़ाफोड़,दर्ज हुआ मालिक के खिलाफ मुकदमा

निकाय चुनाव से पहले बागपत में जनसेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड के सहारे वोट बनाने का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा, जहां सैंकड़ों बने व अधूरे अधार के साथ ही वोटर कार्ड मिले हैं। पुलिस ने जन सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, एक अन्य जनसेवा केंद्र संचालक पर भी फर्जी वोट व अन्य कागज बनाने के मामले में कार्रवाई की तैयारी है।

एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोर्ट रोड पर दानिश जनसेवा केंद्र पर नगर निकाय चुनाव को देखते हुए लोगों के फर्जी आधार कार्ड व फर्जी वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड बनाकर अपने पास रखे हुए है। पुलिस ने छापा मारा तो वहां से काफी खाली व बने हुए आधर कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड बरामद हुए है।

एसपी के अनुसार उन सभी को निकाय चुनाव के लिए फर्जी वोट बनाने व चुनाव में वोट डालने में इस्तेमाल करने के लिए रखा हुआ था। उस जन सेवा केंद्र का मालिक कोर्ट रोड पर सोनीपत बस स्टैंड के पास रहने वाला दानिश है। उसके लिखाफ कस्बा चौकी प्रभारी विनोद कुमार की तरफ से धोखाधड़ी का मुकदमा कराया गया है।

बरामद हुआ सामान
भारत सरकार व आयकर विभाग लिखे सात पैन कार्ड ब्लैंक, चार प्रिंट हुए पैन कार्ड, 12 पीवीसी कार्ड ब्लैंक, 20 वोटर कार्ड बने हुए, भारत सरकार के लोगो लगे व निर्वाचन क्षेत्र लिखे 19 वोटर कार्ड अधूरे, 9 आधार कार्ड अधूरे बने, आधार कार्ड लिखे हुए 38 पीवीसी कार्ड ब्लैंक, 27 आधार कार्ड अलग-अलग लोगों के बने हुए बरामद हुए है।

और पढ़े  लखनऊ: अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग होगी ध्वस्त, आदेश हुआ जारी, 15 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

Spread the love
  • Related Posts

    UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नौ निरीक्षक समेत 37 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  …


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

    Spread the love

    Spread the love   अयोध्या हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के महंत संतराम दास महाराज के 27 जून को साकेतवास के बाद रामानंदी सनातन परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक संस्कार विधिवत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *