चमोली / देवाल- 4 किशोरों की कैल नदी में डूबने से मौत,इस दिन से थे लापता .

थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयुवर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में तैरते दिखे।

और पढ़े  लक्सर-सुल्तानपुर में मिठाई की दुकानों पर छापा: कारोबारियों में हड़कंप, मिली कईं खामियां, दुकानदारों को नोटिस
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…