Uttarakhand : राज्य में फिर एक हादसा यमुनोत्री हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। वाहन करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरा है। बता दें, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के चमोली जिले में एक वाहन खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

और पढ़े  सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, UP से ऋषिकेश पहुंचे युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…