हल्द्वानी – अबतक नहीं खुल सकी हैड़ाखान रोड, लगातार मलबा आने से सड़क को पैदा हुआ खतरा

Spread the love

हैड़ाखान मार्ग 72 घंटे बाद भी नहीं खुल सका है। सड़क खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दूसरे दिन बुधवार को दो मशीनें लगाई। इसके बाद भी सड़क को नहीं खोला जा सका। लगातार मलबा आने से सड़क पर दरारें आने लगीं हैं। इससे सड़क को खतरा पैदा हो गया है।

हैड़ाखान मोटर मार्ग पर सोमवार शाम भारी भूूस्खलन हो गया था। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई और ओखलकांडा ब्लॉक के लोगों का संपर्क हल्द्वानी से टूट गया। अब लोग करीब 50 किलोमीटर घूमकर धानाचूली होते हुए हल्द्वानी आ रहे हैं। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने एक और जेसीबी मशीन सड़क पर भेजी। दो मशीनों के माध्यम से लगातार मलबा हटाया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी का काफी हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया है। ऊपर से लगातार मलबा गिर रहा है। सड़क पर भी दरारें आने लग गई हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह बताना मुश्किल है कि कब तक सड़क को खोला जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- लखवाड़ बांध परियोजना निर्माण स्थल पर अचानक गिरा भारी मलबा, डंपर और जेसीबी क्षतिग्रस्त
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *