ब्रेकिंग- मेरठ में पकड़ा गया फर्जी आर्मी का जवान..

Spread the love

भले ही सरकार अग्निवीर भर्ती में नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर बेहतर प्रयास कर रही हो। लेकिन कुछ अपराधी किस्म के लोग नौजवानों को सपनों को पलीता लगाने से नहीं चूक रहे। मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने फर्ज़ी फौजी बनकर अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के नाम पर नौजवानों के परिजिनो से लाखों रुपये हड़प लिए जब मामला मेरठ की सदर पुलिस के संज्ञान में आया तो ठगी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोकाने वाली बात सामने आई पकड़ा गया युवक आर्मी का जवान था ही नही वो तो आर्मी की ड्रेस पहनकर अग्निवीर सेना में भर्ती की लिखित परीक्षा में पास कराने पर ठगी करता था और अब तक लोगों से भर्ती के नाम पर दस लाख रुपये तक की ठगी कर चुका है। इतना ही नही पकड़ा गया फर्ज़ी फौजी इतना शातिर किस्म का है की अग्निवीर परीक्षा में भर्ती करने आए नौजवानों को परिजनों को यकीन दिलाने के लिए अपराधी ने सिक्स डोगरा रेजिमेंट का फर्ज़ी आईकार्ड, फर्ज़ी कैंटीन कार्ड फर्जी ऑफर लेटर तक बनवा रखे थे। साथ ही आर्मी की ड्रेस पहनकर अलग अलग जगहों के फोटोशूट किये हुए थे जिसे देखकर हर कोई उसके जाल में फस जाता था वही पकड़े हुए फर्जी फौजी ने बताया कि वह उसका नाम असली नाम अभिषेक शर्मा है जोकि मोदीनगर का निवासी है जिसका आर्मी से कोई लेना देना नही है लेकिन उसके कुछ रिश्तेदार सेना के जवान है जिनके जरिये जानकारी जुटाकर वो फर्ज़ी आर्मी का जवान बनकर लोगो से ठगी करता था। वहीं सदर पुलिस के साथ साथ सेना की सुरक्षा में सेंध को लेकर आर्मी इंटलीजेंस ने भी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

और पढ़े  Crime: नोएडा में 83 साल की डॉक्टर को 5 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, एफडी तुड़वाकर ऐंठ लिए 18 लाख

Spread the love
  • Related Posts

    Naukri 2026: UP में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में भर्तियां करने जा रहे हैं। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने…


    Spread the love

    बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के बुलंदशहर, दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 450…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *