जज्बा हो तो ऐसा: सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरजा शंकर मुनगली ने विमान से लगाई छलांग

मूल रूप से छावनी परिषद (कैंट) नैनीताल के निवासी और वर्तमान में पुणे में रह रहे सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरजा शंकर मुनगली ने सत्तर वर्ष की उम्र में विमान से पैराजंपिंग कर सभी को हैरत में डाला है।

डॉ. मुनगली वायु सेना के पैराशूट ब्रिगेड महोत्सव तेरा रियूनियन 2022 में सदस्य रहे। उन्होंने रविवार को आगरा में वायु सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एयरवेज पर एक विमान से पैराजंपिंग की। इसमें उनके साथ 35 अन्य लोग भी शामिल थे। वह टीम में सबसे उम्रदराज थे।

डॉ. मुनगली सेना के साहसिक विभाग के प्रमुख रहे हैं। सेना में कई अहम मिशन में रहे डॉ. मुनगली भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त रॉफ्टिंग अभियान में भी शामिल रहे। सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और डाक्टरेट की उपाधि ली। उन्होंने हिमालय में कई ऊंची चोटियों को फतह करने के अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस समय वह एशियाई फुटबाल परिसंघ के टास्क फोर्स के सदस्य हैं।

और पढ़े  क्या है 'हनुमान अंश' वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत...
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…