Dehradun Film Festival:- फिल्म फेस्टिवल का आगाज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने किया शुभारंभ,लोगों में सेल्फी लेने के लिए मची होड।

Spread the love

देहरादून फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण का आगाज शुक्रवार (आज) से सिल्वर सिटी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि फेस्टिवल में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर, रोहित बॉस रॉय, बिजेंद्र काला, करण प्रधान, शाहिद माल्या, रूपा गांगुली, दीपिका चिखलिया, एहसान कुरैशी आदि शिरकत कर रहे हैं। फेस्टिवल का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।

शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के विश्व कप जीतने पर आधारित फिल्म 83 से की जाएगी। तीन दिवसीय फेस्टिवल में पहली बार टैलेंट हंट का भी आयोजन किया जा रहा है। बताया कि देवभूमि में कला और कलाकारों की कमी नहीं है और यहां जो प्रतिभाएं हैं, उनको एक मंच मिल सके, इसलिए हर साल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा, जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं।

बताया कि फिल्म के साथ इस बार टॉक शो भी होगा। कहा कि फेस्टिवल के दौरान फूड फेस्टिवल और लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित फूड फेस्टिवल में कई स्वादिष्ट भोजन के स्टॉल भी लगाए जा रहे, ताकि दर्शक फिल्मों का आनंद उठाने के साथ ही लजीज व्यंजनों का भी आनंद ले सकें।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून -राजधानी की वीआईपी कॉलोनी में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, स्वयं हटाने के लिए दिया गया था वक्त
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *