हल्दूचौड़-पूर्व विधायक दुम्का को सौंपा एक प्रदेश एक रॉयल्टी मांग को लेकर खनन व्यवसायियों ने ज्ञापन।

Spread the love

एक प्रदेश एक रॉयल्टी व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर खनन कारोबारियों ने पूर्व विधायक नवीन दुम्का को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक ने डीएम से वार्ता की और शासन स्तर पर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक दुम्का को सौंपे ज्ञापन में खनन कारोबारियों ने कहा कि गौला और नंधौर नदी की रॉयल्टी दरें कम की जाएं। गौला और नंधौर से 10 हजार से अधिक वाहन स्वामी, मजदूर और चालकों का रोजगार जुड़ा है। उन्होंने गौला और नंधौर के वाहनों से ग्रीन टैक्स नहीं लेने की मांग की। गौला खनन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि खनन कार्य में उत्पन्न विसंगतियों को दूर किए बिना चुगान नहीं किया जाएगा। इस दौरान जीवन कबडवाल, रमेश चंद्र जोशी, एनके कपिल, दीवान सिंह बिष्ट, कविंद्र सिंह कोरंगा, डीएन पंत, गोकुल पपोला, मनोज दानू, ललित रावत, पंकज दानू, हरीश सुयाल, वीरेंद्र दानू आदि खनन कारोबारी थे।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टेंपो में शव लेकर कोतवाली पहुंचे आक्रोशित परिजन
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *