6 नवंबर से विश्व हिंदू परिषद पूरे देश में एक साथ हित चिंतक अभियान का प्रारंभ करेगी 2024 में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं इस अवसर पर एक सर्व स्पर्शी संगठन जिसमें सभी वर्गों पंथ्यों जातियों का समावेश हो समाज का प्रत्येक वर्ग डॉक्टर इंजीनियर वकील कर्मकार आदि तक पहुंचने के लिए या अभियान अगले 15 दिनों तक चलेगा जिसका उद्देश्य पूरे देश में एक करोड़ से अधिक हिंदू समाज के लोगों तक पहुंचना है
इस कार्यक्रम में हिंदू समाज का प्रत्येक व्यक्ति जिसकी आयु 15 वर्ष से अधिक है सदस्य बन सकता है इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद डेढ़ लाख से अधिक गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है मान्यवर कार्यक्रम का प्रारंभ कल दिनांक 6 नवंबर 10:30 बजे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष माननीय चंपत राय जी भाई साहब द्वारा अयोध्या रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर होना निश्चित हुआ है जिसमें आप सभी से अभियान के संदर्भ में चर्चा भी रहेगी
विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे भारतवर्ष में आज से घर घर जाकर ₹20 का कूपन कटवा कर विश्व हिंदू परिषद ने जागरूकता अभियान चलाया अयोध्या रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव, चंपत राय जी ने इस अभियान की शुरुआत किया,









