समारोह पूर्वक मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती संयोजक डॉ अवधेश कुमार वर्मा

अयोध्या –

सरदार वल्लभ पटेल भवन दर्शन नगर रोड के प्रांगण में सरदार पटेल संस्थान एवं पटेल प्रगति समिति के तत्वाधान में वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई I समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए समारोह पूर्वक मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती संयोजक डॉ अवधेश कुमार वर्मासांसद आर.के सिंह पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत पटेल प्रगति समिति के मुख्य संरक्षक मिश्रीलाल वर्मा, हौसला प्रसाद वर्मा पूर्व निदेशक वित्त विभाग, संयोजक डॉ अवधेश कुमार वर्मा, के.पी वर्मा ,अध्यक्ष पी एन वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा द्वारा माला पहना कर अंग वस्त्र देकर किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया गया I आए हुए मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व मंत्री आरके सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जिनको भारत रत्न प्राप्त लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है उन्होंने देश की एकता के लिए बहुत योगदान दिया आज हमारे समाज को उन्हीं के द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलकर मुख्यधारा से जुड़ना होगा I उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर ही समाज को सही दिशा मिलेगी I कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा समाज के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया I कार्यक्रम में मुख्य रूप से समारोह अध्यक्ष हौसला प्रसाद वर्मा, घिराउ राम वर्मा ,अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राज वर्मा, सुधीर गंगवार समाजसेवी धर्मराज पटेल, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, पूर्व डीआईजी बीआर वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मायाराम वर्मा ,पूर्व बार एसोसिएशन महामंत्री के.के पटेल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर के आर वर्मा सहित समाज की विशिष्ट लोग मौजूद रहे I

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…