कार्तिक मेले पर श्रद्धालुओं को नहीं होंगी दिक्कतें, 1584 बसें चलाएगा रोडवेज

Spread the love

कार्तिक मेले पर श्रद्धालुओं को दिक्कतें नहीं होंगी। इसके लिए योगी सरकार श्रद्धालुओं को यातायात की भरपूर सुविधा मुहैया कराएगी। कार्तिक मेले के अवसर पर रोडवेज की 1584 चलाई जाएंगी
प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह के निर्देश पर आठ नवंबर को कार्तिक मेले के अवसर पर रोडवेज की 1584 चलाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि गंगा दशहरा पर देश एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को यातायात की भरपूर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
परिवहन निगम के एमडी ने बताया कि मुख्यालय स्तर के अधिकारियों एवं सभी क्षेत्रीय अधिकारियों के अवकाश और स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसके भीड़ को देखते हुए जरूरी होने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। गंगा स्नान पर्व को देखते हुए पांच नवंबर से नौ नवंबर 2022 तक की अवधि में यात्रियों के अत्यधिक आवागमन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए निगम मुख्यालय में स्थित कक्ष संख्या-20 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष राउंड द क्लॉक संचालित रहेगा। यात्रियों को जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए भी कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष नंबर 0522-2629857 है
एमडी ने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं जैसे शुद्ध पेयजल, शौचालय यात्रियों की बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्थाओं के लिए उत्तरदायी होंगे


Spread the love
और पढ़े  निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *