अब इस राज्य ने भी बढ़ाया लॉकडाउनv31 मई तक , मामूली छूट के साथ ठेके भी खुलेंगे

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है। मुख्य सचिव विजयवर्धन ने इस संदर्भ में एक एडवाइजरी भी जारी की है। लॉकडाउन की यह अवधि लाकडाउन की यह अवधि 24 से 31 मई तक बढ़ा दी गई है। सरकार ने इस बार के लॉकडाउन में दुकानदारों को राहत प्रदान की है। बाकी की शर्ते पहले की तरह की जारी रहेंगी।

बाजार में जो दुकान अलग है (स्टैंड अलोन), वह दिन के समय खुली रहेगी। जबकि अन्य दुकानों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से सम-विषम की व्यवस्था की जाएगी। मॉल खोलने की अनुमति अभी नहीं दी जाएगी। इसके लिए जिला उपायुक्तों की जिम्मेदारी तय की गई है। सरकार की ओर से जारी इन आदेश का पालन जिलों में उपायुक्त करवाएंगे

खुलेंगे अधिकतर शराब ठेके
मालूम हो कि स्टैंड अलोन की श्रेणी में शराब के ठेके भी आते हैं। लिहाजा सोमवार से अधिकतर शराब के ठेके प्रदेश में खुले मिलेंगे। सरकार ने आदेश में शराब के ठेकों का जिक्र भले ही नहीं किया है लेकिन आदेश का सीधा मतलब यही है। सूबे में करीब 90 प्रतिशत शराब के ठेके हुडा की खाली पडृी साइट पर मौजूद हैं जो कि स्टैंड अलोन की शर्त पूरी करते हैं। इसके अलावा जो भीड़भाड़ वाली बाजारों में है वे ठेके सम-विषम की शर्तो के मुताबिक खुलेंगे

और पढ़े  शत्रुघ्न सिन्हा: 'ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला', BJP पर क्या बोले?
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…