उत्तरप्रदेश – करीब 9 घंटे की पूछताछपुच के बाद ईडी ने विधायक अब्बास अंसारी को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई कार्यवाही

Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को नौ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रात करीब 12 बजे उसे मेडिकल के लिए लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) ले जाया गया। इसके बाद उसे दोबारा ईडी दफ्तर लाकर नजरबंद कर दिया गया। फिलहाल ईडी की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया। माफिया मुख्तार अंसारी पर पिछले साल जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 20 मई को ही उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी व छोटे बेटे उमर से पूछताछ की गई थी।

पिछले दिनों अब्बास को एक बार फिर ईडी ने समन जारी किया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अब्बास सिविल लाइंस स्थित ईडी दफ्तर में पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे बाद ईडी की टीम ने उससे पूछताछ शुरू की। अब्बास से करीब नौ घंटे तक ईडी की अलग-अलग टीम ने पूछताछ की। रात करीब 9.30 बजे ईडी दफ्तर परिसर में पुलिस फोर्स का पहुंचना शुरू हो गया। कुछ देर बाद पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी आ गए और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

रात 12 बजे के करीब पहले ईडी की टीम दफ्तर से बाहर निकली। इसके बाद अब्बास भी बाहर आया, जो ईडी की हिरासत में था। उसे ईडी अफसर अपनी गाड़ी में बैठाकर दफ्तर से बाहर निकल गए। इस दौरान सिविल लाइंस व खुल्दाबाद थाने की फोर्स भी सुरक्षा में लगी रही। उसे कड़ी सुरक्षा में हिरासत में लेकर कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे दोबारा ईडी दफ्तर ले जाया गया और वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ड्राइवर रवि कुमार शर्मा निवासी करंडा गाजीपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे भी लंबी पूछताछ की गई थी।

और पढ़े  अयोध्या- दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग

पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिस पर विधायक अब्बास अंसारी ईडी दफ्तर आए। रात में अचानक फोर्स का जमावड़ा शुरू हो गया और इसके बाद बिना कुछ बताए ईडी व पुलिस विधायक को अपने साथ लेकर चली गई। फिर दोबारा उन्हें ईडी दफ्तर लाया गया। – मो. फारुख, अब्बास अंसारी के अधिवक्ता

नहीं दे पाया सवालों जवाब

मनी लांड्रिंग केस में ईडी की पूछताछ के दौरान विधायक अब्बास अंसारी के पसीने छूट गए। ईडी अफसरों के कई सवालों का वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उससे उसके नाम पर दर्ज संपत्तियों के बारे में पूछताछ की गई। साथ ही उन संपत्तियों को बनाने में लगी आय के स्रोत के बारे में भी जानकारी मांगी गई। सूत्रों का कहना है कि कई सवालों पर वह चुप हो गया। सूत्रों का कहना है कि ईडी को पहले ही उसके खिलाफ कुछ सबूत मिले थे। यही वजह थी कि उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया। जांच में संतोषजनक जवाब न मिलने पर ही उसे हिरासत में लिया गया।

जब्त किया गया मोबाइल

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान ही ईडी ने अब्बास का मोबाइल भी जब्त कर लिया। दोपहर में अब्बास जब ईडी के सवालों का जवाब देने पहुंचा तो उसने अपना मोबाइल गाड़ी में ही छोड़ दिया था। आठ घंटे की पूछताछ के बाद रात 10 बजे के करीब ईडी की टीम ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया। अब्बास के साथ आए उसके सहायकों से मोबाइल मंगवाने के बाद ईडी ने इसे कब्जे में ले लिया। फिलहाल इस बाबत देर रात तक ईडी की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया।

और पढ़े  देश के अमीर घरानों में सात UP के, सात समूहों की कुल नेटवर्थ 7.52 लाख करोड़ रुपये

ड्राइवर से भी पूछताछ

ईडी ने अब्बास के साथ ही उसके ड्राइवर रवि कुमार शर्मा निवासी करंडा, गाजीपुर से भी पूछताछ की। उसे रात करीब 10 बजे दफ्तर के भीतर बुलाया गया। लेकिन भीतर बैठे अब्बास से उसका सामना नहीं कराया गया। उसे एक अलग चैंबर में बैठाकर पूछताछ की गई। इस दौरान उससे उसका आईडी प्रूफ भी लिया गया। यही नहीं उसके दस्तखत भी लिए गए।


Spread the love
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *