एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा की हालत बिगड़ी, मेदांता में कराए गए भर्ती

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले आईपीएस अजय पाल शर्मा की हालत बिगड़ गई है। एसपी अजय पाल शर्मा फिलहाल यूपी 112 में तैनात हैं। गुरुवार को गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले आईपीएस अजय पाल शर्मा की हालत बिगड़ गई है। एसपी अजय पाल शर्मा फिलहाल यूपी 112 में तैनात हैं। गुरुवार को गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद ही उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एंजियोप्लास्टी के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

मेदांता में भर्ती कराए जाने के बाद जांच के दौरान उनके हार्ट ब्लॉकेज की समस्या का पता चला। वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अजय पाल शर्मा सहारनपुर, रामपुर, मथुरा व गाजियाबाद के एसएसपी रहे हैं। सहारनपुर में अपनी पहली तैनाती के दौरान ही कई एनकाउंटर कर वह चर्चा में आ गए थे। बाद में कुछ विवादों के चलते वह निलंबित भी हुए। फिलहाल वह यूपी 112 में तैनात हैं। पिछले दिनों कानपुर नगर में हिंसा की घटनाएं होने पर उन्हें भेजा गया था

और पढ़े  यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…