निर्माता तपोवर्धन दूबे व निर्देशक सचिन यादव के रघु-वंश बने संग्राम सिंह, शूटिंग शुरू

उत्तर प्रदेश –

टी वी दूबे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “रघु-वंश ” की शूटिंग विधिवत पूजा व शुभ मुहूर्त आज उत्तर प्रदेश के जिला महराजगंज के कोल्हुई बाजार में कर दिया गया। फिल्म के मुहूर्त के शुभ घड़ी में दशरथ गद्दी मंहत बृजमोहन दास महाराज के शुभ कर कमलों से किया गया ,इस अवसर पर सभी अतिथि गण व टीम के सभी लोग उपस्थित रहे । सभी ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी।इस फिल्म के प्रोड्यूसर तपोवर्धन दूबे है। फिल्म का निर्देशन का बागडोर सचिन यादव के हाथ में हैं।
फिल्म निर्देशक सचिन यादव ने मीडिया बंधुओं से बातचीत में बताया यह फिल्म लव स्टोरी है जिसमे रोमांस व एक्शन भरपूर देखने को मिलेगा। जिसे मशहूर भोजपुरी लेखक मनोज पाण्डेय ने लिखा है अन्य टेक्नीशियन की बात करें तो फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मंजोशी है,संगीतकार साजन मिश्रा है। गीतकार शेखर मधुर है। कैमरामैन विजय आर पाण्डेय है डांस मास्टर विवेक थापा, प्रोडक्शन मैनेजर मुन्ना सिंह है। पी आर ओ अरविंद मौर्य है।
वहीं, फ़िल्म निर्माता तपोवर्धन दूबे ने कहा कि ‘रघुवंश’ को लेकर हमारी पूरी टीम बहुत एक्साइटेड है। बेहद एंटरटेनिंग फ़िल्म बनने जा रही है, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर निर्मित की जा रही है। इस फ़िल्म की जर्नी बहुत खास होने वाली है। उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फ़िल्म देना है और दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करना है।
फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें तो संग्राम सिंह पटेल, राज दूबे, शालू सिंह, बृजेश त्रिपाठी,पप्पू यादव, रजनीश पाठक, परी सिंघानिया, इंद्रसेन यादव, सुभाष यादव, प्रियंका चौधरी, देपेंद्र मिश्रा और वहां के अन्य लोकल कलाकार भी नजर आएंगे ।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…