बढ़ते कोरोना ग्राफ के चलते इटली ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध.

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर के चलते इटली ने भी भारत यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. इटली के स्वास्थ्य मंत्री राबेर्टो स्पेरांज़ा ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया कि ऐसे सभी बाहरी लोगों का इटली में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है, जो पिछले 14 दिनों में भारत में हो.

स्वदेश लौट सकेंगे इटली के नागरिक, लेकिन…

भारत में कोविड की स्थिति बेहद खराब है और देश कोरोना के डबल म्यूटेंट के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहा है. देश में कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है. इटली ने अपने नागरिकों को भारत से वापस लौटने की अनुमति दी है, लेकिन उनके पास भारत से प्रस्थान के समय कोविड नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए. साथ ही उनके आगमन पर भी कोविड की जांच होगी और उन्हें 14 दिन क्वारंटीन होना पड़ेगा.

और पढ़े  यूक्रेन को बड़ी राहत: 500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका, जेलेंस्की बोले- सर्दियों से पहले मिलें हथियार
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…