सूचना ध्यान दें : मई माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, टाइम पर निपटा लें अपने लेन-देन के काम.

कोरोना काल में वैसे ही देश का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है, ऐसे में बैंकों की ढेरों छुट्टियां परेशानी और बढ़ा सकती हैं। मई माह शुरू होने वाला है और इस माह में करीब 12 दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में आप सावधान हो जाइये और जल्दी से अपने बैंक कामकाज निपटा लीजिए, वरना आर्थिक मुसीबत में फंस सकते हैं। 
दूसरी कोरोना लहर के कारण देश के कई राज्यों में लाॅकडाउन व अन्य पाबंदियां लगी हुई हैं। बैंकें चालू हैं, मगर सीमित समय के लिए। कहीं चार घंटे ही खुल रहीं हैं तो कहीं पूरे दिन। मई माह के कैलेंडर पर नजर दौड़ाएं तो कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 1 मई को मई दिवस है। इस दिन मजदूर दिवस मनाया जाता है। कुछ राज्यों में इस छुट्टी रहने से बैंक बंद रहेंगे। दो मई को रविवार होने से छुट्टी रहेगी। 
इन दिनों में भी बंद रहेंगे
8 और 22 मई को माह का दूसरा और चौथा शनिवार आ रहा है। इन दोनों दिन भी कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 2 मई, 9 मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी। 

अन्य छुट्टियां कब-कब
1 मई मजदूर दिवस, 7 मई जमातुल विदा, 13 मई ईद-उल-फितर, 14 मई अक्षय तृतीया,  26 मई बुद्ध पूर्णिमा।

और पढ़े  सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ
  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…