अनोखी पहल : हरियाणा में लिखा जाएगा कोरोना पर इतिहास, आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी जानकारी

कोरोना का हरियाणा में अब इतिहास लिखा जाएगा, ताकि 50 या 100 साल बाद की हमारी पीढ़ी को इस महामारी के बारे में जानकारी मिल सके और अगर उनके सामने इस तरह की कोई आपदा या महामारी आती भी है तो उन्हें इससे निपटने में मदद मिल सके। ये कहना है हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज का।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना से जुड़ा इतिहास लिखने के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें ये जिक्र किया जाएगा कि कोरोना के समय प्रदेश के हालात कैसे थे, इससे निपटने के लिए सरकार ने क्या-क्या उपाय किये। मंत्री अनिल विज ने खासतौर पर आज के समय का जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि शुरूआत में जब कोरोना की पहली लहर आई थी तब हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। यहां तक मास्क कैसे लगेगा और कहां मिलेगा । पीपीई किट कहां बनेगी। क्या-क्या सावधानियां है और दवाइयां क्या हैं। इनके बारे में कुछ भी मालूम नहीं थी लेकिन फिर हालात से लड़ते हुए हमें इससे बचाव के बारे में अंदाजा हुआ और अब यही तजुर्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए रखना चाहते हैं।

और पढ़े  ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…