Embryos in Stomach:- 3 हफ्ते की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण, दुनिया में ये इस तरह का पहला मामल।।

Spread the love

झारखंड के रामगढ़ में 23 दिन की बच्ची के पेट से आठ भ्रूण निकालने का अनोखा मामला सामने आया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के पेट से भ्रूण निकलने के मामले दुर्लभ होते हैं। आठ भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला केस है। । बच्ची का इलाज रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ तब उसके पेट में सूजन थी। दो दिन बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया।डॉक्टर ने कहा कि सीटी स्कैन देखने पर लगा कि पेट में डर्माइट सिस्ट हो सकती है। शुरुआती इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया और 21 दिन बाद बुलाया गया। 2 नवंबर यानी बुधवार को उसका ऑपरेशन हुआ तो 8 भ्रूण निकले।

बच्ची का ऑपरेशन करने वाले डॉ. इमरान ने कहा कि इसे फीटस इन फीटू कहते हैं। दुनिया में 5-10 लाख बच्चों में से किसी एक में ऐसा मामला आता है। दुनियाभर में अब तक ऐसे 200 से भी कम केस मिले हैं। उन मामलों में भी नवजात के पेट से एक या दो भ्रूण निकाले गए। आठ भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला मामला है।


Spread the love
और पढ़े  Gold- सोने के आयात में 70 फीसदी की भारी गिरावट, PM मोदी की अपील और 15% सीमा शुल्क वृद्धि का असर
  • Related Posts

    खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होंगे PM मोदी? राष्ट्रपति पजेश्कियन ने दिया ईरान आने का न्योता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा…


    Spread the love

    मुंबई लोकल में बहस बनी जानलेवा: 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा खुला रखने को लेकर हुआ था झगड़ा

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजे को लेकर हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में सफर कर रहे 22 वर्षीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *