गजब की खबर: कोर्ट में मरे हुए मच्छरों से भरी बोतल लेकर पहुंच गैंगस्टर,कहा- ‘बचा लो’

मुंबई की एक अदालत में अजब-गजब मामला आया। अंडरवर्ल्ड डाउन दाऊद इब्राहिम की गैंग का साथी गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला कोर्ट में मरे हुए मच्छरों से भरी बोतल लेकर पहुंच गया। उसने कोर्ट में बोतल दिखाते हुए कहा कि जेल के अंदर मच्छरों ने परेशान कर दिया है। इसलिए उसे एक मच्छरदानी दी जाए। हालांकि, कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया।
बता दें, एजाज लकड़ावाला केा जनवरी, 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उस पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून व अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। 2020 से ही एजाज नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है।

और पढ़े  बर्निंग बस: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग से शव बने कंकाल, सीटों से चिपकी मिली चमड़ी, खौफनाक था मंजर
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…