Ayodhya: रामनगरी परिक्रमा मेले में मची भगदड़, दर्जनभर लोग घायल एक की हालत नाजुक।

Spread the love

अयोध्या में मंगलवार रात शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा ने हनुमान गुफा के पास भगदड़ मचने से दर्जन भर घायल हो गए जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 12:48 से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा में हनुमान गुफा के पास अचानक भगदड़ मच गई जिसके चलते लगभग दर्जनों लोग घायल हो गए।

कुछ घायलों को राजकीय श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल 5 महिलाओं को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

घायलों में बिट्टी पत्नी साधु राम अवस्थी आयु 70 वर्ष निवासी किशनगंज जिला बहराइच, रामादेवी पत्नी आज्ञाराम त्रिवेदी आयु 70 वर्ष निवासी बहराइच, कीर्ति कुमारी पत्नी राम नरेश मिश्रा आयु 40 वर्ष निवासी पखरपुर जिला बहराइच, कल्याना पत्नी रामकेवल आयु 60 वर्ष निवासी रामापुर थाना फखरपुर जिला बहराइच, सावित्री पत्नी सुंदरलाल आयु 60 वर्ष निवासी नौसहरा जनपद बहराइच, भगदड़ में घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा रात्रि 3:30 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया।

सावित्री की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य चार महिलाओं का उपचार जनरल वार्ड में चल रहा है। वहीं, जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी घायलों का हालचाल लेने अभी तक जिला अस्पताल नहीं पहुंचा है।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बदली ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, अब वेबसाइट पर अपलोड होगी मासिक ऑडिट रिपोर्ट
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *