लुलु मॉल के नाम दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिवाली उत्सव में कर दिखाया ये कारनामा..

Spread the love

लखनऊ के ‘लुलु माल’ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. दरअसल, दिवाली कार्यक्रम के दौरान लुलु मॉल ने सबसे बड़ी रिले लाइटिंग आयोजित की. यहां रिले के रूप में दीये जलाए गए. इस रिकॉर्ड को बनाने में रिले में मॉल और दुकानों के ग्राहकों और कर्मचारियों ने भाग लिया था. कार्यक्रम के तहत 350 दीये जलाए

लखनऊ के ‘लुलु मॉल’ का नाम मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल हो गया. इस मॉल ने सबसे बड़ी रिले लाइटिंग आयोजित करने का रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, दिवाली उत्सव पर रिले लाइटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यहां मॉल और दुकानों के ग्राहकों और कर्मचारियों ने भाग लिया था. कार्यक्रम के तहत 350 दीये जलाए गए थे.
मॉल में मौजूद लोगों को बिना जलाए तेल के दीये पकड़ाए गए. जबकि कई लोग कतार में बैठे हुए थे. ये लोग ऐसे बैठे थे कि एक डिजाइन बने. पहले दीये को जलाया गया. उसके बाद रिले के अगले सदस्य ने उसी दीये से अपना दीया जलाया. पांच सेकंड के भीतर उसी दीये से अगले सदस्य ने अपना दीया जलाया. यह प्रोसेस आखिरी दीये जलने तक जारी रही. जैसे ही 350वां दीया जला, यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया.
इस दौरान मॉल में मौजूद ग्राहक भी इस पल के गवाह बने. वर्ल्ड रिकॉर्ड को गिनीज बुक की टीम ने खुद वैरिफाई किया. उन्होंने स्टॉपवॉच के जरिए रिले लाइटिंग का यह प्रोग्राम नोट किया. दीपावली समारोह के हिस्से के रूप में सबसे बड़ा दीप प्रज्ज्वलन रिले आयोजित करने की यह उपलब्धि लुलु मॉल के नाम हासिल हो गई है.
बता दें कि कुछ महीनों पहले ही लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लुलु मॉल का उद्घाटन किया था. यह लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल है, जो सुशांत गोल्फ सिटी में 11 एकड़ एरिया में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है. ये मॉल देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक है. UAE बेस्ड लुलु ग्रुप के मुताबिक कोच्चि, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम के बाद लखनऊ चौथा शहर है, जहां उसने अपना सुपरमार्केट खोला है.

और पढ़े  LPG का हाल: ब्लैक में 5 हजार का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *