सीओ भए सिपाही: सीएम की भ्रष्टाचार पर ऐतिहासिक कार्रवाई,भ्रष्टाचार में लिप्त क्षेत्राधिकारी (CO) को बनाया सिपाही जानें क्या है पूरा मामला।

CM योगी ने रिश्वत लेने के आरोप में क्षेत्राधिकारी को सिपाही बनाने का दिया निर्देश

भ्रष्टाचार ( corruption) पर करार प्रहार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भ्रष्टाचार में लिप्त रामपुर के सीओ को सिपाही बना दिया है। यह सीएम योगी की ऐतिहासिक कार्रवाई है। जो कि पुलिस विभाग के लिए एक सबक भी है। जिसमें रिश्वत लेने के आरोपी सीओ का डिमोशन कर सिपाही (Depromoted the CO and made a constable) बनाया गया है। आदेश में क्षेत्राधिकारी को सिपाही बनाने का निर्देश दिया गया है। सीओ रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी हैं जिनका डिमोशन किया गया है।

गृह विभाग के ट्वीट में मुख्यमंत्री के एक्शन जानकारी देते हुए रिश्वत लेने के आरोपी पुलिस अधिकारी को डिमोट करते हुए सिपाही बनाने की पुष्टि की गई है। दरअसल, रामपुर सदर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी/उपाधीक्षक विद्या किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है। सीएम की इस कार्रवाई से भ्रष्ट अफसरों मे खलबली मच गई है।

सीएम योगी ने रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी- नगर राम किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में मूलपद पर प्रत्यावर्तित करने का निर्णय लिया गया
<strong>सीओ भए सिपाही: सीएम की भ्रष्टाचार पर ऐतिहासिक कार्रवाई,भ्रष्टाचार में लिप्त क्षेत्राधिकारी (CO) को बनाया सिपाही जानें क्या है पूरा मामला।</strong>
राम किशोर शर्मा 2021 में रामपुर ने तैनात थे, जहां पर रिश्वत के मामले में प्रशासनिक आधार पर तबादला हुआ और जांच में दोषी पाए गये इस समय जालौन पीटीसी में है तैनाती।

सीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए
मामला सीएम के संज्ञान में आने के बाद इंस्पेक्टर और अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और सीओ शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया था। एएसपी मुरादाबाद ने मामले की जांच की थी जिसमें सीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए।

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…