धर्मनगरी अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा देर रात से हुई शुरू,आस्था के पथ पर निकले लाखों पग।

Spread the love

धर्मनगरी अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा मंगलवार देर रात से शुरू हो गई। परिक्रमा का मुहूर्त मंगलवार रात 12:48 बजे से था, लेकिन मुहूर्त से पहले ही रात 10:30 बजे से ही आस्था के पथ पर लाखों पग निकल पड़े।परिक्रमा पथ पर गूंजे जय श्रीराम, राम-राम और सीताराम के स्वर ध्वनित हो रहे थे। परिक्रमा को देखते हुए रामनगरी में यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अयोध्या में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।14 कोसी परिक्रमा में जैैसे-जैैसे रात चढ़ती गई, आस्था के पथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती रही। सुबह होते-होते अयोध्या-फैजाबाद मानव-श्रृंखला में बंध सी गई।ऐसा लगा जैसे कि दोनों नगरों को भक्तों की माला पहना दी गई है। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पथ पर अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार पहले से निश्चित किए गए स्थान से परिक्रमा के लिए कदम बढ़ाया।दरसअल यह अयोध्या, दर्शननगर, भीखापुर, देवकाली, जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, मोदहा, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर, सहादतगंज, अफीम कोठी आदि स्थानों से श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति की रौ में परिक्रमा करनी शुरू कर दी।वही नयाघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रात में ही पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और परिक्रमा मुहूर्त का इंतजार करने लगे। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर भी लगे हुए थे। जलपान से लेकर चिकित्सा के पूरे इंतजाम परिक्रमा पथ पर दिखे।इससे पूर्व परिक्रमा को लेकर रामनगरी सुबह से ही भक्तों से गुलजार हो उठे। अयोध्या में उमड़े भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।बता दें कि14 कोसी परिक्रमा में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा की कमान एटीएस व आरएएफ ने संभाल ली है। मेले की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से की जा रही है।परिक्रमा पथ के छह संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग

Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *