कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का सपा सांसद पर हमला, कहा-डा. बर्क में कभी-कभी आ जाती है बाबर की आत्मा.

कल्कि महोत्सव के शुभारंभ पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सपा सांसद डा. बर्क में बाबर की आत्मा आ जाती है कभी-कभी। इसलिए वह नोट पर लक्ष्मी का फोटो छपने का विरोध कर रहे हैं और करेंसी को हिंदू होने का बेतुका बयान दे रहे हैं
कांग्रेस नेता व कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की नोट पर लक्ष्मी की फोटो छापने वाली मांग को सही बताया है। साथ ही संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के विरोध पर टिप्पणी की है। कल्कि महोत्सव के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि सांसद डा. बर्क में बाबर की आत्मा आ जाती है कभी-कभी
इसलिए वह नोट पर लक्ष्मी का फोटो छपने का विरोध कर रहे हैं और करेंसी को हिंदू होने का बेतुका बयान दे रहे हैं। आगे कहा कि नोट पर लक्ष्मी का फोटो छपने से वह हिंदू कैसे हो जाएगा। यह करेंसी सभी धर्मों की है। नोट पर फोटो लक्ष्मी के साथ ही कल्कि भगवान और भारत माता की भी छपनी चाहिए
आगे कहा कि गुजरात हादसे की जिम्मेदारी सरकार की है और मुख्यमंत्री को जेल भेजना चाहिए। आगे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी तंज कसा कि बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और प्रधानमंत्री कार्यक्रम कर रहे हैं

और पढ़े  अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…