उत्तराखंड:तो इस वजह से हिली दोनों अफसरों की कुर्सी? दोनों अफसरों को बाध्य प्रतीक्षा में रखा

Spread the love

सरकार ने पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह को हटा दिया है। दोनों अफसरों को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। आशीष चौहान को नए डीएम और श्वेता चौबे को जिले की एसएसपी बनाया गया है।

इस बदलाव को अंकिता भंडारी हत्याकांड और बस हादसे में प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही मामलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे नाराज थे। डीएम और कप्तान को हटाने की चर्चाएं लगातार गरमा रही थीं। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान को पौड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह बागेश्वर की जिलाधिकारी रीना जोशी को भेजा गया है।

जोशी का प्रभार आईएएस अनुराधा पाल संभालेंगी। अनुराधा पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर थीं। वहीं, चमोली की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे को पौड़ी गढ़वाल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस बाबत उप सचिव गृह विजय कुमार ने तबादला आदेश जारी किया है।

इस वजह से हिली कुर्सी

पौड़ी के जिलाधिकारी की कुर्सी हिलने के पीछे बरात बस हादसे में प्रशासनिक राहत में देरी को भी माना जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे में मृतकों के आश्रितों और घायलों को तत्काल सहायता राशि देने के आदेश दिए थे। लेकिन 21 दिन बाद उन्हें सहायता राशि बांटी गई।

सीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। दूसरी बड़ी वजह अंकिता भंडारी प्रकरण को माना जा रहा है। आरोपी के रिजोर्ट में बुल्डोजर चलाने को लेकर पौड़ी के जिलाधिकारी की प्रतिक्रिया से सरकार को असहज होना पड़ा था। डीएम ने रिजोर्ट पर कार्रवाई को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की थी, हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान बदल लिया था। उनके बयान के आधार पर विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला था।

और पढ़े  राकेश टिकैत पहुंचे हरिद्वार: वन गुर्जरों के हकों की महापंचायत में हुए शामिल, किसानों ने किया स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *