भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज,परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ का आरोप.

भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज**
परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ का आरोप
-एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

शाहजहांपुर-

न्यायालय के आदेश पर तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाह सहित नगर पंचायत के लिपिक दानिश व‌ कर्मचारियों पर परिवारिक रजिस्टर में छेड़छाड़ के मामले में आईपीसी की धारा 218 व120 बी के तहत निगोही थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया
पंचायत निगोही के मुख्य लिपिक दानिश खान व‌ महिला सरिता यादव के खिलाफ धारा 218 व 120बी के अंतर्गत दर्ज एफआईआर
तिलहर के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की बहू रुचि वर्मा ने परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ करने का आरोप विधायक सलोना कुशवाहा सहित पंचायत के कर्मचारियों पर लगाया । उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उनके मृतक पति विनोद वर्मा की बहू सरिता यादव लिख दिया । जबकि पुराने अभिलेखों में ऐसा नही है। जिसकी उन्होंने थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी। जिसके बाद पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की बहू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की थी जिसके उपरांत एमपी एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश सलमा सुल्ताना ने संज्ञान लेते हुए विधायक सलोना कुशवाहा सहित सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने का आदेश जारी किया।
इस संबंध में भाजपा विधायका कहना है कि परिवारिक रजिस्टर मे किसी प्रकार की छेड़छाड़ उनके आदेश पर नहीं की गई राजनीतिक शत्रुता के चलते उनको इस मामले में आरोपी बनाया गया

और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…