राज्य में नौ पीसीएस इधर से उधर,गरिमा स्वरूप को बनाया गया राज्य निर्वाचन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी 

Spread the love

यूपी में मंगलवार को 9 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। अरविंद कुमार मिश्रा को अपर सूचना निदेशक बनाया गया है जबकि गरिमा स्वरूप को विशेष कार्य अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्त किया गया है। वह अभी तक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थीं।

इसी तरह विनोद कुमार गौड़ को फर्रूखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वह अभी तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव के पद पर कार्यरत थे।

अभी तक प्रतीक्षारत डॉ. अलका वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा पद पर नियुक्त किया गया है। गौरव रंजन श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव पद पर तैनात किया गया है।

 

अमित कुमार को बहराइच का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाया गया है।

इसी तरह अविनाश चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी औरैया नियुक्त किया गया है। वहीं, नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है। वह अभी तक मुरादाबाद के उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे।

 


Spread the love
और पढ़े  UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love