अयोध्या:  सावन में रुद्राभिषेक का शुभारंभ, शिव-विष्णु कृपा का दुर्लभ योग

 

सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के साकेतवासी गद्दीनशीन श्रीमहंत रमेश दास जी महाराज के कृपापात्र, शिष्या तपस्वी संत महंत कल्याण दास महाराज के सान्निध्य में सावन माह के पवित्र अवसर पर रुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।

विशेष बात यह रही कि आज सावन का दूसरा सोमवार और कामिका एकादशी एक साथ पड़ने से भक्तों को भगवान शिव एवं भगवान विष्णु — दोनों की विशेष कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ योग प्राप्त हुआ। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार, वैदिक विधि और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

भक्तगण सुबह से ही रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री हरि’ के जयकारों से गूंज उठा।

 

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…