दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के बाद अयोध्या जिला प्रशासन छठ पर्व, 14 कोसी परिक्रमा, पंचकोशी परिक्रमा कराने की तैयारियों में जुटा.

दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के बाद अयोध्या जिला प्रशासन छठ पर्व, 14 कोसी परिक्रमा, पंचकोशी परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक की।दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के बाद अयोध्या जिला प्रशासन छठ पर्व, 14 कोसी परिक्रमा, पंचकोशी परिक्रमा कराने की तैयारियों में जुटा. तैयारी बैठक में डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी लोग अयोध्या की गरिमा के अनुरूप तैयारी करें और जिम्मेदारी निभाए। इन धार्मिक त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मातहतों को निर्देश दिए सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या को अलर्ट पर रखा जाए लेकिन आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। दरअसल 30,31 अक्टूबर को छठ पर्व, 1 नवंबर को रात 12:48 से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी जो 24 घंटे अनवरत चलती रहेगी। इसके बाद 4 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के मौके पर पंचकोसी परिक्रमा होगी जो पूरे दिन चलती रहेगी। इसके बाद 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान का पर्व होगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आमद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में अयोध्या के प्राचीन धार्मिक मेलों में श्रद्धालुओं का आगमन लाखों की संख्या में होता है जिसको सकुशल संपन्न कराने के लिए अयोध्या जिला प्रशासन के सामने एक चुनौती होती है। डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संबंधित विभागों को परिक्रमा पथ को जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए गए हैं। लाइटिंग व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाए दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।वही स्वयंसेवी संस्थानों से भी अपील की गई है कि वह भी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए परिक्रमा पथ के किनारे कैंप लगाएं।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…