उत्तराखंड-मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लोकपर्व इगास पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Spread the love


उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद लोक पर्व इगास मनाया जाता है। प्रदेश में इगास पर अवकाश घोषित करने की लगातार मांग उठ रही थी। इस कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर अवकाश की घोषणा की। उन्होंने गढ़वाली बोली में ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व इगास की अब छुट्टी रहेगी। सरकार का उद्देश्य है कि सभी इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस इस त्योहार से जोड़ें।

प्रदेश में बूढ़ी दीवाली यानी इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लोक पर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। हालांकि अवकाश 14 नवंबर को होगा अथवा 15 नवंबर को इसे लेकर अभी संशय बना हुआ है।

क्या है इगास पर्व

उत्तराखंड में बग्वाल, इगास मनाने की परंपरा है। दीपावली को यहां बग्वाल कहा जाता है, जबकि बग्वाल के 11 दिन बाद एक और दीपावली मनाई जाती है, जिसे इगास कहते हैं। पहाड़ की लोकसंस्कृति से जुड़े इगास पर्व के दिन घरों की साफ-सफाई के बाद मीठे पकवान बनाए जाते हैं और देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। साथ ही गाय व बैलों की पूजा की जाती है। शाम के वक्त गांव के किसी खाली खेत अथवा खलिहान में नृत्य के साथ भैलो खेला जाता है। भैलो एक प्रकार की मशाल होती है, जिसे नृत्य के दौरान घुमाया जाता है।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *