T20 IND vs PAK:भारत और पाकिस्तान महामुकाबला में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, मिला दिवाली का तोहफा।

Spread the love

टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेल रही थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में छह रन बने और इसके बाद 17वें ओवर में छह रन बने।

18वें ओवर में कोहली ने गियर बदला और शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन चौके लगाए। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 31 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाए। उस ओवर में हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे।

और पढ़े  IND vs IRE- रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीता आयरलैंड, भारत को हराकर अपने नाम की सीरीज

आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए।

चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। अंपायर ने हाइट की वजह से इसे नो बॉल दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड बॉल डाली। चौथी गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। वह एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी और इसके बाद अश्विन ने एक रन लेकर मैच जिता दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    फीफा विश्वकप में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया,रोनाल्डो-रामोस ने दागे गोल

    Spread the love

    Spread the loveपुर्तगाल ने फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उसने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो में खेले…


    Spread the love

    IND vs ENG T20: देर रात शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, जानें कब और कहां देखें मैच

    Spread the love

    Spread the love वैभव सूर्यवंशी का बहुप्रतीक्षित डेब्यू और मुश्किल विकेटों पर बल्लेबाजी की कमजोरियां इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैच की टी20 सीरीज में भारत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *