IND vs NED T20 Match : सिडनी में आज भारत का मुकाबला नीदरलैंड से।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में आज अपना दूसरा मैच खेलेगी। सिडनी में गुरुवार को उसका सामना नीदरलैंड से होगा। दोनों टीमें पहली बार टी20 में आमने-सामने होंगी। भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं, नीदरलैंड लगातार दूसरी हार से बचना चाहेगा। पिछले मैच में उसे बांग्लादेश ने हराया था।
भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में पहली बार नीदरलैंड का सामना करेगी। इससे पहले वह दो वनडे उसके खिलाफ खेल चुकी है। 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को हराया था। भारतीय टीम अगर उसके खिलाफ सिडनी में जीत लेती है तो उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। भारत के दो मैच में चार अंक हो जाएंगे।

और पढ़े  एशियाड में स्वर्ण से एक कदम दूर भारतीय महिला टीम: शेफाली-अट्टापट्टू के बीच दिखेगी टक्कर, संभावित प्लेइंग-11
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज…