IND vs SA 3rd ODI SERIES : भारत ने 19.1 ओवर में 7 विकेट से जीता दिल्ली वनडे,दक्षिण अफ्रीका को घरेलू वनडे सीरीज में 12 साल बाद हराया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच भारत ने सात विकेट से अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया 12 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में कोई वनडे सीरीज जीती है।

इस मैच में डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की और अफ्रीका पहली टीम बनी, जिसने तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीन अलग-अलग कप्तान मैदान में उतारे हैं। पहले मैच में तेम्बा बावुमा, दूसरे मैच में केशव महाराज और तीसरे मैच में डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की।

और पढ़े  भारत ने दूसरे दिन जीते चार पदक: निशानेबाजों ने कराई चांदी, सुचिका ने एमएमए में दिलाया मेडल, टेटे में दिखा दम
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज…