IND vs SA 2nd ODI Match- टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर धमाकेदार जीत 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी की

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा। उसके नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर केशव महाराज कप्तान कर रहे हैं। भारत की ओर से ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिला है। टीम इंडिया सीरीज में बराबरी करने के लिए उतरी है। दक्षिण अफ्रीका लखनऊ में पहला वनडे जीतकर 1-0 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर है।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज…