Rape :10 लोगों ने किया सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

Spread the love

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में 26 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज करने वाली खबर आई है। घटना गुरुवार को हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक नामचीन आईटी कंपनी में काम करती है।

पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। चाईबासा पुलिस के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्तूबर की शाम अपने मित्र के साथ कहीं बाहर गई थी। वे सड़क किनारे बात कर रहे थे, इसी बीच 8-10 लोग आए और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वे उसे जबर्दस्ती सूनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया।

घटना में लिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने उसका पर्स और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। चाईबासा के सदर अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप किया गया।


Spread the love
और पढ़े  एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..
  • Related Posts

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *