रामायण मेले के प्रथम दिवस के कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ लोकार्पण

अयोध्या में परंपरागत तरीके से होने वाले रामायण मेले के प्रथम दिवस के कार्यक्रम का पोस्टर (आवरण छवि)का आज लोकार्पण किया गया, 41 वें रामायण मेले के प्रथम दिवस के कार्यक्रम की आवरण छवि का लोकार्पण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री ने श्री राम जन्म भूमि परिसर में विराजमान रामलला के समक्ष किया,पोस्टर में रामायण मेला में होने वाले प्रथम दिवस के कार्यक्रम के क्रम में फुलवारी के बीच राम और सीता जी का प्रथम मिलन,सीता जी का माता गौरी से आशीर्वाद ,सीता स्वयंवर के दौरान धनुष भंजन और फिर जयमाल की लीला को दर्शाया गया है, आवरण छवि को भित्ति फलक पर उकेरने का कार्य प्रीति मौर्या एवं वैष्णवी गुप्ता ने किया । आवरण छवि में भारतीय लोक कला पर आधारित अवध की लोककला को प्रदर्शित किया गया है जिसमें अवधी लोक कला और परंपरा की झलक स्पष्ट दिख रही है,आवरण छवि लोकार्पण के माध्यम से रामायण मेला में भारतीय लोक कला एवम संस्कृति को दर्शाना है ऐसा सुखद संयोग 40 वर्षों में प्रथम बार हुआ है की रामायण मेला का शुभारंभ रामलला के दरबार से हो रहा है जो की राम मंदिर निर्माण के साथ ही राम के आदर्शों को वैश्विक फलक पर दर्शाने हेतु संकल्पबद्ध होगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य सदस्य अनिल मिश्र एवं रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्रा कमलेश सिंह ,एस एन सिंह,जनार्दन उपाध्याय,श्री निवास शास्त्री, शरद चंद्र कपूर आदि के साथ अयोध्या मंडलायुक्त नवदीप रिणवा विधायक वेद गुप्ता महंत राम शरण दास जी ,महंत दिनेंद्र दास जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

और पढ़े  ट्रेड शो में दिखी UP की बदली तस्वीर: एके-203 से ब्रह्मोस तक आकर्षण का केंद्र, पिस्टल व बुलेट प्रूफ जैकेट भी
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…